Breaking News

खान और खनिज कानून को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी झारखंड सरकार\     |   नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 469 हुई, पुलिस ने दी जानकारी     |   PM मोदी, खड़गे और अमित शाह ने देशवासियों को दी रक्षाबंधन की बधाई     |   नेपाल में आए फ्लैश फ्लड के बाद 30 से ज्यादा देशों के लोग लापता     |   दिल्ली के मुस्कान मर्डर केस में आरोपी इमरान का एनकाउंटर, दोनों पैरों में लगी गोली     |  

अपने गृह नगर पटना पहुंचे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, हुआ जोरदार स्वागत

Bihar: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को अपने गृह नगर पटना पहुंचे जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। पार्टी के शीर्ष पद पर नियुक्ति के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे हैं। नवीन के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता हवाई अड्डे पर मौजूद रहे।

बीजेपी अध्यक्ष हवाई अड्डे से सीधा करीब सात किलोमीटर दूर बापू सभागार पहुंचे, जहां बीजेपी की प्रदेश इकाई की ओर से उनके सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों मोटरसाइकिलों पर सवार बीजेपी कार्यकर्ता केसरिया पगड़ी पहने और पार्टी के झंडे लहराते हुए उनके काफिले के साथ चल रहे थे।

इस दौरान लाउडस्पीकर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की प्रशंसा वाले भोजपुरी गीत बजाए जा रहे थे। नितिन नबीन शाम को बिहार से पार्टी के सांसदों और विधानसभा के सदस्यों की बैठक ले सकते हैं।

बांकीपुर से विधायक नबीन ने पिछले वर्ष दिसंबर में उन्हें कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के बाद मंत्री पद छोड़ दिया था, हालांकि उन्होंने अपनी विधानसभा सीट बरकरार रखी है। वह मंगलवार को विधानसभा सत्र में भी शामिल होंगे।