Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

पर्यटन नगरी रानीखेत में ई-रिक्शा का ट्रायल हुआ

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत विधानसभा के पर्यटन नगरी रानीखेत में एक बार फिर से ई - रिक्शा का ट्रायल किया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनन्द सहित पांच लोग विजय चौक से केमू स्टेशन तक बैठ कर गए और सफल संचालन किया। 
पर्यटन नगरी रानीखेत के लोगों में ई - रिक्शा को लेकर काफी उत्साह दिखाई दिया। दरअसल रानीखेत विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले मरीजों या अन्य वरिष्ठजनों को केमू स्टेशन से राजकीय अस्पताल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

रानीखेत विधायक डॉ0 प्रमोद नैनवाल द्वारा जिलाधिकारी और आरटीओ अल्मोड़ा को ई रिक्शा के ट्रायल के लिए बात की गई। जिसे लेकर आज अल्मोड़ा से ई रिक्शा लाकर ट्रायल किया गया। ई रिक्शे में पांच सवारी बैठाकर विजय चौक से केमू स्टेशन तक सफलता पूर्वक चलाया गया। संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत राहुल आनन्द ने बताया कि ई रिक्शा का सफल परीक्षण हुआ है, बहुत आसानी से विजय चौक से केमू स्टेशन तक रिक्शे को ले जाया गया। प्रशासन की कोशिश रहेगी कि इसके लिए परमिशन लेकर डेढ़ से दो महीने में जल्द से जल्द शुरू कर दिया ।