Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

खुल गया कॉर्बेट पार्क का चर्चित बिजरानी पर्यटन जोन

विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क का चर्चित जोनों में सुमार बिजरानी पर्यटन जोन  मानसून सत्र के बाद आज सुबह से पर्यटकों की डे सफारी के लिए खोल दिया गया। क्षेत्रीय विधायक व कॉर्बेट के डिप्टी डायरेक्टर पार्क गार्डन ने पर्यटकों की जिप्सी को हरी झंडी दिखाकर पार्क के अंदर भ्रमण पर रवाना किया, इस दौरान देसी के साथ ही विदेशी पर्यटक भी काफी उत्साहित दिखे।

बता दें कि विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के मानसून सीजन के बाद अब लगभग सभी पर्यटन जोन धीरे-धीरे खुलते जा रहे है, इसी क्रम में मानसून सीजन के बाद आज कॉर्बेट पार्क का चर्चित बिजरानी पर्यटन जोन को सुबह 6:00 बजे क्षेत्रीय विधायक दीवान सिंह बिष्ट ,डिप्टी डॉक्टर राहुल मिश्रा, पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने हरी झंडी दिखाकर पार्क में पर्यटकों की जिप्सीयों को रवाना किया।
इस दौरान बिजरानी पर्यटन जोन के मानसून सत्र के खुलने के बाद पर पहले दिन बिजरानी पर्यटन जोन में भ्रमण पर जा रहे पर्यटक काफी उत्साहित दिखे, वहीं विदेशी पर्यटकों ने कहा कि वह काफी एक्साइटेड है।

जंगल में बंगाल टाइगर को देखने के लिए, उसके साथ ही कॉर्बेट पार्क के जंगल व जैव विविधता को देखने के लिए भी यहां आए हैं, साथ ही पर्यटकों ने कहा कि वह पार्क की वाइल्ड लाइफ से रूबरू होना चाहते हैं इसीलिए वह कॉर्बेट पार्क में भ्रमण पर आए हैं, इस दौरान पर्यटक काफी उत्साहित दिखे।

बता दें कि हर वर्ष मानसून बरसात का सीजन शुरू होते ही 30 जून को इस पर्यटन जोन को पर्यटकों की सुरक्षा के चलते बंद कर दिया जाता है, इसके बाद  इसको 15 अक्टूबर को  पुनः डे सफारी के लिए खोल दिया जाता है, इसके साथ ही 15 नवंबर से विश्व प्रसिद्ध  पार्क का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन जोन ढिकाला जोन भी पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा, उसी दिन से  पार्क के अलग-अलग पर्यटन जोनों में बने कक्षों  में पर्यटक रात्रि विश्राम का भी लुप्त उठा सकेंगे।

वही इस विषय में जानकारी देते हुए कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के पार्क वार्डन अमित ग्वासाकोटी ने बताया कि हमारे द्वारा क्षेत्रीय विधायक व डिप्टी डायरेक्टर राहुल मिश्रा की मौजूदगी में बिजरानी पर्यटन जोन को मानसून के बाद खोल दिया गया है, उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा सभी जिप्सी चालक नेचर गाइड को यह निर्देश दिए गए हैं कि वह जंगल के अंदर सभी गाइडलाइन का पालन करें, उसके साथ उन्होंने कहा कि पार्क का ढिकाला जोन को 15 नवंबर से शुरू किया जाएगा जिसको खोलने को लेकर भी तैयार गतिमान है।