उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में एक हाईलेवल बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने स्पष्ट कर दिया है कि कानून-व्यवस्था और जनसेवा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम ने लैंड फ्रॉड के खिलाफ कठोर कानून बनाने और नशा मुक्ति को जन आंदोलन बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस को थाना-चौकियों के वर्क कल्चर में सुधार लाने और आम जनता के साथ संवेदनशील व्यवहार करने की हिदायत दी। इतना ही नहीं अधिकारियों को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे और कैंची धाम बाईपास के मद्देनजर पुख्ता ट्रैफिक प्लान बनाने को भी कहा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।
कानून व्यवस्था को लेकर एक्शन में धामी सरकार, पुलिस-प्रशासन को सख्त निर्देश
You may also like
इससे भारत के निर्यात को मिलेगा और बढ़ावा, अमेरिकी टैरिफ में कटौती की घोषणा पर बोली निर्मला सीतारमण.
विश्व चैंपियन गुकेश मई में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में खेलेंगे.
प्रसिद्ध संगीतकार एस. पी. वेंकटेश का चेन्नई में निधन, 70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस.
UP में अब कोई गुंडा टैक्स नहीं लगता, UP फार्मा कॉन्क्लेव में बोले CM योगी.