Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

देहरादून में तेज बारिश के बाद बढ़ा सोंग नदी का जलस्तर, मजदूरों ने बयां किया खौफनाक मंजर

Uttarakhand: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मालदेवता इलाके में रविवार शाम को अचानक हुई बारिश के बाद सोंग नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। नदी के किनारे खनन कर रहे मजदूर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे और सुरक्षित जगह पर जा पहुंचे। मजदूर बताते हैं कि वो पल उनके लिए बहुत ही भयावह था।

फिलहाल सभी लोग सुरक्षित हैं। लेकिन बाढ़ के पानी की वजह से उनके घरों में रखा सारा सामान बह गया। यहां तक कि उनकी अस्थायी झोपड़ियां भी डूब गईं। उनके पास अपना सब कुछ छोड़ने के अलावा कोई और विकल्प नहीं बचा।

हालांकि, कुछ मजदूर और परिवार ऐसे भी है जिन्होंने नदी के किनारे अपना आशियाना फिर से बनाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। शनिवार को मसूरी के कुछ हिस्सों में 56 मिमी. बारिश दर्ज की गई, जिससे निचले इलाकों में जलस्तर तेजी से बढ़ गया।

इस बीच, बाढ़ के खतरे के देखते हुए अधिकारी, इलाके के लोगों से लगातार सावधानी बरतने की अपील कर रहे हैं। उधर, मौसम विभाग ने पूरे राज्य के लिए सोमवार और मंगलवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा सात और आठ मई को उत्तरकाशी जिले के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है।