Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

ऊपरी हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी ने दी दस्तक

पहाड़ों में मौसम के करवट लेने का दौर जारी है। बरसात के बाद ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। विगत दिन तापमान में काफी गिरावट होने से केदारनाथ धाम की ऊपरी पहाड़ियों पर बर्फवारी होने से धाम व निचले इलाकों में शीतलहर चलने लगी है, जिस से ठंड ने दस्तक दे दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नवरात्रों के समाप्त होते ही धाम में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 

इन दिनों बाबा के भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। नवरात्रों की छुटियों का असर श्रद्धालु की संख्या में हो रही बढ़ोतरी से देखा जा सकता है। श्रद्धालु हेली सेवाओं और पैदल धाम पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन आठ से नौ हजार श्रद्धालु दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित कर रहे हैं।