भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा की सुरक्षा बढ़ा दी है। देश-विदेश से लाखों तीर्थयात्री चारधाम यात्रा में हिस्सा लेते हैं। बद्रीनाथ और केदारनाथ समेत चारों धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। इस साल यात्रा के लिए देश-विदेश से 22 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहले ही पंजीकरण करवा चुके हैं। वहीं, तीर्थयात्रियों की संख्या रिकॉर्ड 60 लाख तक पहुंचने की संभावना है।
चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्गों पर करीब 6,000 पुलिसकर्मी, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) की 17 कंपनियां और अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई हैं।
भारत-पाक तनाव के बीच चारधाम यात्रा की सुरक्षा बढ़ाई गई
You may also like
देहरादून में कानून-व्यवस्था पर सख्त CM धामी, अधिकारियों पर कार्रवाई.
CM धामी ने किया साइंस सेंटर का निरीक्षण, बोले- विज्ञान की नई पहचान बनेगा चंपावत.
सीएम पुष्कर सिंह धामी के प्रयास लाए रंग, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन के लिए ₹1105 करोड़ की मंजूरी.
पंचायती राज को मजबूती, उत्तराखंड को केंद्र से 91.31 करोड़ की अनटाइड ग्रांट.