Breaking News

लैंबोर्गिनी केस: आरोपी शिवम को न्यायिक हिरासत नहीं, पुलिस की अर्जी कोर्ट से खारिज     |   हिमांशु भाऊ गैंग के नाम पर 10 करोड़ मांगने वाला नकली गैंगस्टर नरेला से गिरफ्तार     |   रक्षा मंत्री राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में नए राफेल जेट्स खरीद को मंजूरी     |   लखनऊ: KGMU में एक बार फिर छेड़छाड़ और यौन शोषण का मामला, 50 दिन में तीसरा केस     |   बांग्लादेश चुनाव 2026: दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी मतदान हुआ     |  

सड़क सुरक्षा माह: नुक्कड़ नाटक के जरिए किया गया जागरुक, लोगों को दी गई नियमों की जानकारी

चंपावत जिला मुख्यालय मोटर स्टेशन में यातायात पुलिस के सहयोग से स्कूली बच्चों की ओर से नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों को छात्र छात्राओं की ओर से जागरूक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।आज यातायात प्रभारी हयात सिंह अधिकारी के नेतृत्व में मोटर स्टेशन में नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें यूसीएसएस स्कूल के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने, ओवर स्पीड वाहन न चलाने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने सहित अन्य जानकारी साझा की गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर धीरज विश्वकर्मा, प्रशांत बोहरा, बबीता पालीवाल, पूजा कालाकोटी, बबीता अधिकारी, ज्योति गोस्वामी आदि लोग मौजूद रहे।