Breaking News

होर्मुज अब अमेरिका का नया इलाका: राष्ट्रपति ट्रंप     |   सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की फांसी देकर मौत की सजा के खिलाफ दायर PIL     |   विनोद तावड़े को यूपी बीजेपी की कमान, सतीश पूनिया पंजाब के बने प्रभारी     |   CM योगी का विपक्ष पर निशाना, बोले- ये पैसा लूटते थे और विदेश में जमा करवाते थे     |   यूपी ATS का बड़ा एक्शन, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा एक संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार     |  

IIT रुड़की का स्टूडेंट गंगनहर में डूबा, पैर फिसलते ही आंखों से हुआ ओझल

रुड़की से हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां आईआईटी के एक छात्र के गंगनहर में डूबने की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि वाराणसी का रहने वाला आशिष शुक्ला, जो आईआईटी रुड़की से एमबीए कर रहा था, बुधवार शाम अपने दोस्तों के साथ नगर निगम पुल के पास घूमने गया था। अचानक पैर फिसलने के कारण वह गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। इस घटना का एक विचलित करने वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें छात्र संघर्ष करता दिख रहा है और उसके दोस्त उसे बचाने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और जल पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं, लेकिन अभी तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया है।