Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

पीएम मोदी का पिथौरागढ़ दौरा, पीएम के स्वागत के लिए तैयार है पिथौरागढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में पिथौरागढ़ शहर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। नगर की सड़कों पर हाटमिक्स कर चकाचक बना दिया गया है। प्रधानमंत्री के आवागमन वाले मार्ग किनारे की दीवारों पर अद्भुत चित्रकारी की गई है, जिसमें प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थलों के अलावा लोक संस्कृति को उकेरा गया है।इससे शहर का सौंदर्य निखर आया है। वहीं, स्पोटर्स स्टेडियम में होने वाली पीएम की सभा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 11 व 12 अक्टूबर को सीमांत जनपद में प्रस्तावित प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर इन दिनों शहर का नजारा पूरी तरह से बदल चुका है।

मुख्य मंच के निकट ही कैबिनेट मंत्रियों के लिए अलग मंच व अधिकारियों के लिए अलग मंच बनाया जा रहा है। स्टेडियम में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक प्रधानमंत्री का कार्यक्रम निकट आते ही प्रशासन व पुलिस सक्रिय हो चुका है। स्टेडियम में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। स्टेडियम के प्रवेश द्वार पर पुलिस कर्मी की तैनाती कर दी गई है। बगैर पास के लोगों को अनावश्यक प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। टैक्सी स्टेंड से वाहन हटाए प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए पुलिस द्वारा नगर में यातायात व्यवस्था में भी बदलाव कर दिया गया है।