Breaking News

दिल्ली की हवा की गुणवत्ता बिगड़कर 'बहुत खराब' कैटेगिरी में पहुंची     |   चीन ने न्यूक्लियर टेस्ट के अमेरिका के आरोप को किया खारिज     |   बंगाल में कानून नहीं बम चलता है: निर्मला सीतारमण     |   मुख्य चुनाव आयुक्त 17 और 18 फरवरी को असम जाएंगे     |   वृंदावन के होटल में भीषण आग लगने से हड़कंप     |  

Delhi-Dehradun Expressway: अब खेकड़ा से अक्षरधाम 20 मिनट, ढाई घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे देहरादून

Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के एलिवेटेड हिस्से को 30 नवंबर की आधी रात से ट्रायल रन के लिए खोल दिया गया। जहां पर यूपी बॉर्डर से जाने वालो को राहत मिलेगी, वहीं पूर्वी दिल्ली के लोगों को भी बहुत फायदा होगा। यहां की सड़कों पर लगने वाला जाम भी खत्म होगा। इससे पैसे और समय दोनों की बचत होगी। सड़क परिवहन मंत्रालय के अनुसार पूरा एक्सप्रेस इसी महीने खोल दिया जाएगा। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम शहरों को फायदा मिलेगा। 

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे का 31 किमी. एलिवेटेड रोड को ट्रायल के लिए खोल दिया है। यह ईस्‍टर्न पेरीफेरल से (बागपत) से अक्षरधाम तक है। इसके शुरू होने के बाद बॉर्डर की ओर जाने वाले वाहन चालकों को राहत मिलेगी।

एलिवेटेड रोड के शुरू होने से पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद के लाखों लोगों को अब दिल्‍ली बॉर्डर, सहारनपुर, हरिद्वार, चंडीगढ़ या उत्तराखंड जाने में जांच में नहीं फंसना होगा। वहीं आसपास के शहरों के लोगों को भी फायदा होगा।

अभी पूर्वी दिल्‍ली से बॉर्डर तक पहुंचने में एक घंटे का समय लगता था, कई बार इससे ज्‍यादा समय भी लग जाता है। लेकिन बॉर्डर से एलिवेटेड रोड शुरू होने के बाद केवल आधे घंटे में आप पहुंच सकते हैं, इस तरह आधे घंटे की बचत होगी. जिससे घर और आफिस जल्‍दी पहुंचा जा सकेगा।

अभी तक दिल्‍ली, चंडीगढ़ की ओर से दिल्‍ली बॉर्डर, सहारनपुर और हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन चालक पूर्वी दिल्‍ली के अंदर की सड़कों से होकर गुजरता था। खासकर सुबह और शाम को ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। इस वजह से दोपहर तक जाम बना रहता है। वहीं, शाम को फिर से जाम लग जाता है और रात तक चलता है। लेकिन अब एलेवेटेड रोड शुरू होने के बाद यहां के लोगों को जाम से छुटकारा मिलेगा।

इस एक्‍सप्रेसवे में पर्यावरण और सुरक्षा का भी ध्यान रखा गया है। एक्‍सप्रेसवे के आसपास रहने वाले लोगों को वाहनों से होने वाले शोर से राहत देने के लिए नों तरफ ऊंचे नॉइज़ बैरियर लग लगाए गए हैं। इसके अलावा रात में ज्‍यादा रोशनी न हो, इसलिए मीडियन पर एंटी-ग्लेयर बोर्ड लगाए गए हैं।

दिल्‍ली देहरादून एक्‍सप्रेसवे 12 हजार करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। 6-लेन एक्सप्रेसवे दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर शास्त्री पार्क, खजूरी खास, मंडोला बागपत, खेकड़ा में ईपीई इंटरचेंज, शामली, सहारनपुर होकर देहरादून जाएगा। इस एक्‍सप्रेसवे का निर्माण चार हिस्‍सों में किया जा रहा है। बागपत से सहारनपुर तक का निर्माण काम दो हिस्‍सों में और अक्षरधाम से ईपीई जंक्‍शन (खेकड़ा) तक का काम दो हिस्‍सों में हो रहा है।