Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

धर्म-संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देती है 'गोदान', ब्रजेश पाठक ने की सभी से फिल्म देखने की अपील

लखनऊ: गोदान फिल्म धर्म और संस्कृति की रक्षा की प्रेरणा देती। यह फिल्म भारतीय संस्कृति में गौमाता के महत्व एवं जीवन मूल्यों पर आधारित है। यह कहना है प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का। बुधवार को गोमती नगर स्थित एसआरएस सिनेमा हॉल में उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ इस फिल्म को देखा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौसेवा संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित यह फिल्म गोदान एक वैज्ञानिक के जीवन में गौमाता के प्रवेश से उसके विचार और जीवनशैली में बदलाव की कहानी बताती है। फिल्म एक सामाजिक, सांस्कृतिक चेतना से जुड़ी है। उन्होंने अन्य लोगों से भी इस फिल्म को देखने की अपील की।
 
धर्म, संस्कृति के मूल्यों की रक्षा और गौमाता की सेवा हेतु जनमानस को प्रेरित एवं जागरूक करने वाली इस उत्कृष्ट फिल्म से जुड़े सभी महानुभावों एवं आयोजनकर्ताओं का डिप्टी सीएम ने हार्दिक आभार एवं धन्यवाद दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।