उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है। ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।
Uttarakhand में 20 जून को दस्तक देगा मानसून!
You may also like
संस्कार, शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड, यमकेश्वर में स्कूल भवन के लोकार्पण पर बोले सीएम योगी.
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम, 9 फरवरी से हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार.
कोसी नदी में बिगड़ा प्रवासी पक्षियों के वास स्थल का नक्शा, विकास की मांग कर रहे वन्यजीव प्रेमी.
पिथौरागढ़ में खाई में गिरने से युवक की मृत्यु, SDRF टीम ने किया शव बरामद.