Breaking News

बंगाल चुनाव के लिए BJP ने जारी की 12 उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट     |   बिहार: नालंदा में शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई घायल     |   आज केरलम के चुनावी दौरे पर रहेंगी CM रेखा गुप्ता, BJP प्रत्याशियों के लिए करेंगी जनसभा     |   दिल्ली: जहांगीरपुरी में निकलेगी 2KM शोभा यात्रा, अलर्ट मोड में प्रशासन     |   'अमेरिका जल्द अपने मकसद में कामयाब होने वाला है...', ईरान जंग पर रूबियो का दावा     |  

उत्तराखंड के कई जिलों में IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, अगले पांच दिन भारी बारिश की चेतावनी

Uttarakhand: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लगातार बारिश और बादल फटने से काफी तबाही हुई है। अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाओं ने राज्य की सड़कों, पुलों को काफी नुकसान पहुंचाया है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, इस साल उत्तराखंड में पहले ही अनुमान से ज्यादा बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने कई जिलों में लगातार भारी बारिश की चेतावनी दी है तो वहीं लोगों से भी सतर्क रहने मौसम संबंधी सलाह का पालन करने और जल निकायों या भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के पास न जाने की अपील की गई है

आईएमडी के डायरेक्टर ने बताया, 'जो चेतावनी है जहां तक अगले पांच दिन के लिए दी है। उसमें भारी से अति भारी बारिश की संभावना है उसमें उत्तरकाशी, देहरादून, बागेश्वर में पहले दिन के लिए, दूसरे दिन के लिए उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में और तीसरे दिन पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिले के लिए, जबकि चौथे दिन चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिले के लिए और इन जिलों में भारी से अतिभारी बारिश ऑरेंज अलर्ट के साथ जारी की गई है।'