Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर जमकर हुई बारिश, सप्ताह भर भारी वर्षा के आसार

Uttarakhand: उत्तर-पश्चिम भारत में कई जगहों पर बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश हुई। दिल्ली-एनसीआर में बुधवार शाम से शुरू हुई मूसलाधार बारिश देर रात तक जारी रही। बारिश से गुरुवार सुबह तक यातायात में काफी परेशानी हुई।

गुरुग्राम पर बारिश का कुछ ज्यादा ही असर पड़ा। प्रमुख सड़कें और कई रिहायशी इलाके पानी में डूब गए। इससे कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। मौजूदा हालात में मौसम विभाग ने दिल्ली के अलावा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के लिए एलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के कई जिलों में भी अच्छी बारिश हुई। राज्य की कई प्रमुख नदियां उफान पर आ गईं। मौसम की हालत देखते हुए अधिकारियों ने लोगों को सतर्क रहने और राज्य के भूस्खलन संभावित और निचले इलाकों में सफर ना करने की सलाह दी है।

राजस्थान के भी कई हिस्सों में गुरुवार को जम कर बारिश हुई। अजमेर जिले के नसीराबाद में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम भारत में कुछ जगहों पर अगले सात दिनों तक भारी बारिश के आसार हैं।