Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

हल्द्वानी में सोमवार से हल्के वाहनों के लिए खुलेगा गौला पुल

हल्द्वानी के क्षतिग्रस्त गौला पुल से यातायात सोमवार को हल्के वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। आज एसडीएम परितोष वर्मा ने गौला पुल पर पहुंचकर एनएचआई के द्वारा किए जा रहे काम का निरीक्षण किया। एनएचआई के द्वारा गौला पुल के क्षतिग्रस्त हुए एप्रोच रोड को जोड़ दिया गया है, और वहां पर फिलहाल एप्रोच रोड को जोड़ने का काम चल रहा है। 

एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया हल्के वाहनों के लिए यातायात को सोमवार तक शुरू कर दिया जाएगा जिसको लेकर एनएचआई को निर्देश दिए गए हैं वहीं गौला पुल से पैदल आवागमन को भी खोलने के निर्देश उनके द्वारा दिए गए है फिलहाल गौला नदी से यातायात को गौलापार के लिए चलाया जा रहा है।