Breaking News

अमेरिका का दावा- ईरानी नौसेना के 150 से ज्यादा जहाजों को तबाह किया गया     |   ईरान जंग में हम जीत के करीब: अमेरिकी रक्षा मंत्री का बयान     |   होर्मुज नाकेबंदी के बीच ट्रंप का संदेश- हमसे तेल खरीदें या अपना तेल लें     |   IAS चंचल कुमार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का सचिव नियुक्त किया गया     |   शीतला माता मंदिर भगदड़: मृतकों के परिजनों को 6-6 लाख रुपये देगी बिहार सरकार     |  

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव का पहला चरण शुरू, वोट डालने के लिए प्रवासी लौटे

Uttarakhand: उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव इस साल दो चरणों में हो रहे हैं। गुरुवार को पहले चरण का मतदान जारी है जबकि दूसरे चरण में 28 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। पंचायत चुनाव के पहले चरण में हरिद्वार को छोड़कर राज्य के बाकी सभी जिलों में गुरुवार सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। ये शाम पांच बजे तक चलेगा। 

ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों और जिला पंचायतों के छह हजार से ज्यादा पदों के लिए कुल 17,829 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।  26 लाख से ज्यादा मतदाता इन प्रतिनिधियों को चुनेंगे।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की और स्थानीय चुनावों की अहमियत पर जोर दिया। काम के लिए दूसरे राज्यों का रुख करने वाले उत्तराखंड के कई मतदाता पंचायत चुनावों में वोट डालने के लिए अपने गांवों में लौट आए हैं। उत्तराखंड पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती 31 जुलाई को होगी।