Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

Uttarakhand: रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरा वाहन, आठ लोगों की मौत

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शनिवार को अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर के गिरने से आठ लोगों की मौत हो गई। घटना रैंतोली इलाके के पास बद्रीनाथ हाइवे की है।

एसपी डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने कहा, "पुलिस, एसडीआरएफ, जिला आपदा प्रतिक्रिया बल (डीडीआरएफ) और अग्निशमन विभाग की टीमें यात्रियों को बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। घायल हुए 15 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।" टेंपो ट्रैवलर में कुल 23 यात्री सवार थे।