Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

देहरादून जिला प्रशासन ने पलटन बाजार में सीसीटीवी कैमरे के लिए बजट किया जारी

देहरादून जिला प्रशासन ने पलटन बाजार में सुरक्षा के मद्देनजर लगने जा रहे सीसीटीवी कैमरे के लिए बजट जारी कर दिया है। जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने बताया कि पलटन बाजार में 12 लाख 5 हजार 606 रुपये की लागत से 22 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। ये कैमरे पलटन बाजार से धामावाला मार्ग में 15 विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे।

जल्द से जल्द यह सीसीटीवी लगाने की कोशिश की जा रही है। बीते दिनों पलटन बाजार में सामने आई विवादित घटनाओं के मद्देनजर निगरानी बढ़ाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने जिला पुलिस को सीसीटीवी कैमरों के लिए बजट रिलीज किया है।