Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

केदारनाथ उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पूर्व विधायक को दिया टिकट

20 नवंबर को केदारनाथ में उपचुनाव होना है जिसको लेकर राजनीतिक दल लंबे समय से तैयारी कर रहे है और इंतजार हो रहा था तो बस प्रत्याशियों के नाम की घोषणा का। ऐसे में  प्रत्याशी के नाम का सस्पेंस कांग्रेस ने खत्म कर दिया है । कांग्रेस हाइ कमान ने केदारनाथ यूपी चुनाव के लिए पूर्व विधायक मनोज रावत को टिकट देने की घोषणा की है। हालांकि इससे पहले भी मनोज रावत का नाम ही सबसे ज्यादा चर्चाओं में था और यह कहा जा रहा था कि मनोज रावत को ही कांग्रेस टिकट देगी जिसकी अब आधिकारिक घोषणा हो चुकी है।

टिकट की घोषणा के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण महारा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मनोज रावत को अपने प्रत्याशी के तौर कर उतारने का निर्णय लिया है। मनोज रावत पहले भी वहां के विधायक रहे हैं, वहां के लोगों से मिलना जुलना है उनके बीच में उठते बैठते हैं और उनको वहां की जानकारी भी है इसीलिए पूरा कार्यकर्ता एकजुट है। तो निश्चित तौर पर मनोज रावत और कांग्रेस पूरी मजबूती से चुनाव लडेंगे।