Breaking News

टी20 वर्ल्डकप में बड़ा उलटफेर, जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को 23 रनों से दी मात     |   PM मोदी ने 'सेवा तीर्थ' भवन के नामकरण का अनावरण किया     |   फिल्ममेकर विक्रम भट्ट की पत्नी श्वेतांबरी को SC से राहत, मिली जमानत     |   UP: बसपा के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में होने जा रहे शामिल     |   बिहार में हर रोज हत्या-रेप हो रहा, सम्राट चौधरी बोले थे अपराध नहीं रुका तो इस्तीफा दूंगा: राबड़ी देवी     |  

देहरादून में 30 अप्रैल को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली, बड़े नेता होंगे शामिल

कांग्रेस पूरे देश भर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है इसी कड़ी में 30 अप्रैल को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। रैली में उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे, वहीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी रैली में मौजूद रहेंगे। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का कहना है कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है इसलिए कांग्रेस संविधान बचाओ रैली देश भर में आयोजित कर रही है। इसी के चलते 30 अप्रैल को देहरादून में भी संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया गया है।