Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

सीएम धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा

बता दें कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली-देहरादून यात्रा मात्र ढाई घण्टे में पूरी की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट से उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एक्सप्रेस वे के निर्माण में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और पर्यावरणीय सुरक्षा उपायों के बारे में अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। इस प्रोजेक्ट में इकोलॉजी और इकोनॉमी का समन्वय करते हुए एशिया का सबसे बड़ा वाइल्डलाइफ कॉरिडोर भी बनाया गया है, जो वन्यजीवों की सुरक्षा एवं उनकी आवाजाही को मुक्त और पूर्ण तरीके से सुरक्षित बनाएगा।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे, इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण परियोजना है। प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में इस एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दिल्ली-देहरादून यात्रा मात्र ढाई घण्टे में पूरी की जा सकेगी। इस प्रोजेक्ट से उत्तराखण्ड की आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आने के साथ ही पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।