Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

उत्तराखंड: रामनगर वन प्रभाग में अत्याधुनिक तरीके से बाघों की गिनती, मार्च के अंत तक नतीजे आने की उम्मीद

उत्तराखंड के मशहूर कॉर्बेट बाघ अभयारण्य के पास रामनगर वन प्रभाग है। यहां फेज फोर प्रक्रिया से बाघों की गिनती की जा रही है। ये भारत में बाघों की गिनती की सबसे नई तकनीक है। बाघों की गिनती के लिए 480 वर्ग किलोमीटर में फैले जंगल में 350 कैमरों का इस्तेमाल होगा। पहले इस वन प्रभाग में 67 बाघों की मौजूदगी दर्ज की गई थी। उम्मीद है कि इस बार गिनती में उनकी संख्या बढ़ी हुई मिलेगी।

गिनती के पहले चरण में तीन रेंज में 220 कैमरे लगाने की योजना है- कोसी, कोटा और देचोरी में। दूसरे चरण में कालाढूंगी और फतेहपुर रेंज में 65 जगहों पर 130 और कैमरे लगाए जाएंगे। उम्मीद है कि मार्च के अंत तक गिनती के नतीजे आ जाएंगे।