Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

बदायूं के ककोड़ा मेला का शुभारंभ

रूहेलखंड के मिनी कुंभ के नाम से प्रसिद्ध जनपद बदायूं के ऐतिहासिक ककोड़ा मेला झंडी स्थापना तथा पूजन के बाद शुरू हो गया। इस अवसर पर बदायूं की कार्यक्रम जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव भी मौजूद रहीं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने कहा कि जनपद का ऐतिहासिक मेला ककोडा जनपद की एक पहचान है। उन्होंने जनपद वासियों से मेले में आकर धर्म लाभ लेने का आह्वान भी किया।  

जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने कहा कि शुक्रवार को मेला ककोड़ा में गंगा तट पर लगने वाले मेले के लिए झंडी स्थापना व पूजन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर वह अपने आपको भाग्यशाली मानती हैं। मेले में जनपद बदायूं के अतिरिक्त अन्य कई जनपदों से श्रद्धालु आकर मेला ककोड़ा में गंगा के तट पर स्नान कर धर्म लाभ करते हैं।  इस अवसर पर पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, एसएसपी बृजेश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।