Breaking News

BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |   मुंबई में महंगाई का डबल अटैक... महंगी हुई CNG-PNG, ऑटो और काली-पीली टैक्सी का किराया भी बढ़ा     |   हिमाचल: नालागढ़ पुलिस स्टेशन IED ब्लास्ट केस में 3 और गिरफ्तार, NIA के शिकंजे में अब 6 आरोपी     |   यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी एयर स्ट्राइक, 3 की मौत; 5 घायल     |   होर्मुज स्ट्रेट में टैंकर पर हमला, 3 अज्ञात प्रोजेक्टाइल से टकराने की खबर     |  

UP: काशी में 24 जून को होगी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक, सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी ली। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ दो दिवसीय वाराणसी दौरे के तहत मंगलवार सुबह होटल ताज पहुंचे। यहां 24 जून को मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक होगी, इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे।

एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की तैयारियों का जायजा लिया और आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम द्वारा बैठक के संबंध में की गयी तैयारियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया। 

मुख्यमंत्री ने सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान भी मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक से जुड़ी तैयारियों पर जोर दिया था। गौरतलब है कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में मेजबान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे।। 

मंगलवार को निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जायसवाल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य आदि उपस्थित रहे।