Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

लखनऊ और आसपास के जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी

लखनऊ में इस सीजन की सबसे सर्द रात रविवार को रही। रात का पारा 5.5 डिग्री रहा। इस दौरान 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई। शहर का ट्रैफिक बेहद स्लो रहा। मौसम विभाग ने सोमवार (16 दिसंबर) का अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री से ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी।

वहीं, लखनऊ और आसपास के जिलों में कोहरे का येलो अलर्ट जारी हुआ है। रविवार की सुबह में धुंध और कोहरा छाया था। सोमवार से पुरवा हवा चलेगी, जिससे तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। साथ ही कोहरा भी छाएगा। दो-तीन दिन बाद तापमान फिर गिरेगा।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल समय से पहले शीतलहर की शुरुआत हो गई है। ऐसे में सर्दी ज्यादा दिन रहेगी। जनवरी में भी राहत नहीं मिलेगी। रात और दिन का तापमान एक से दो डिग्री ऊपर जा सकता है। साथ ही हवा की रफ्तार कम होने पर कोहरे की संभावना बढ़ जाएगी। 

लखनऊ में सुबह 6 मॉनिटरिंग स्टेशनों का औसत एक्यूआई 233 रहा। सबसे खराब स्थिति लालबाग की है, जहां एक्यूआई 273 दर्ज किया गया। अंबेडकर यूनिवर्सिटी के आसपास का एक्यूआई 248, गोमती नगर में 228, अलीगंज में 204, कुकरैल में 238, तालकटोरा में 209 दर्ज किया गया। इन जगहों पर स्थिति ऑरेंज जोन में रही।