Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2024 का किया उद्घाटन

हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) द्वारा 16 से 20 अक्टूबर 2024 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे में आयोजित किए जा रहे 58वें आईएचजीएफ दिल्ली मेला – ऑटम 2024 का उद्घाटन बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने तरुण राठी, उपाध्यक्ष, फिल्म विकास परिषद, राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार और धीरेन्द्र सिंह, जेवर, उत्तर प्रदेश से विधायक की उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर दिलीप बैद, अध्यक्ष, ईपीसीएच; डॉ. राकेश कुमार, महानिदेशक की भूमिका में मुख्य संरक्षक, ईपीसीएच और अध्यक्ष-आईईएमएल; आईएचजीएफ दिल्ली मेला स्वागत समिति ऑटम 2024 के अध्यक्ष गिरीश के. अग्रवाल; ईपीसीएच सीओए सदस्य: अवधेश अग्रवाल, लेखराज माहेश्वरी, नवेद उर रहमान, सलमान आज़म, सिमरनदीप सिंह कोहली, के.एल. रमेश, के.एन. तुलसी राव, ज़ेस्मिना जेलियांग, ओ.पी. प्रहलादका और राजेश कुमार जैन; ईपीसीएच के कार्यकारी निदेशक आर.के. वर्मा; और अन्य प्रमुख विदेशी खरीदार तथा अन्य प्रमुख सदस्य निर्यातक इस समारोह में उपस्थित रहे ।

इस संस्करण में 16 समर्पित हॉल में 3000 से अधिक प्रदर्शक घर, जीवनशैली, फैशन, साज-सज्जा और फर्नीचर के 14 प्रदर्शन खंड एक साथ आए हैं।