Breaking News

नेपाल से आई बड़ी खुशखबरी! त्रिशूली हाइड्रो प्रोजेक्ट साइट से रेस्क्यू किए गए 350 मजदूर     |   नेपाल में त्रिशूली हाइड्रोपावर टनल में फंसे 350 मजदूरों का रेस्क्यू, कई भारतीय भी शामिल     |   भोटेकोशी त्रासदी के बीच पहले नेपाल और अब चीन में आया भूकंप     |   नेपाल बाढ़ में नई तबाही का अलर्ट: तिब्बत की अस्थायी झील से बहने लगा पानी, रेस्क्यू ऑपरेशन रोका गया     |   नेपाल के नुवाकोट में 5 गुना बड़े सैलाब का खतरा, 20-25 मिनट में बाढ़ की चेतावनी     |  

उत्तर प्रदेश: एंबुलेंस और पिकअप वैन की टक्कर, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को एक एंबुलेंस ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी। ये हादसा उस समय हुआ, जब एंबुलेंस हरियाणा से एक शव को लेकर बिहार जा रही थी। टक्कर में एंबुलेंस में सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के शंभू राय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी राजकुमार शर्मा उर्फ ​​सतीश शर्मा, रवि शर्मा और फूलो शर्मा के अलावा हरियाणा के निवासी सरफराज और आबिद (दोनों चालक) के रूप में हुई है।

अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस समस्तीपुर के रामभद्रपुर निवासी अशोक शर्मा का शव लेकर हरियाणा से बिहार के समस्तीपुर जा रही थी। एंबुलेंस में दो ड्राइवर और परिवार के चार सदस्य सवार थे। एडिशनल एसपी ने बताया कि एंबुलेंस ने पिकअप को पीछे से टक्कर मारी। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।