Breaking News

फडणवीस से मिलने वर्षा बंगले पहुंचे CM सैनी, दोनों नेताओं के बीच शिष्टाचार भेंट     |   गोलान हाइट्स पर दिए बयान से पीछे हटे अमेरिकी राजदूत, बोले- नीति में कोई बदलाव नहीं     |   ईरान-सऊदी के लिए साझा सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव, इराक ने भेजा प्लान     |   मिडिल ईस्ट में अमेरिकी नौसेना की एक्टिविटी, युद्धपोत तक हेलिकॉप्टर से पहुंचाई सप्लाई     |   गिनी लैंडस्लाइड हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ा, अब तक 30 की मौत     |  

Uttar Pradesh: अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर CM योगी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनके विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री और पद्म विभूषण से सम्मानित अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम योगी ने उन्हें देश का प्रखर वक्ता, कुशल राजनेता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित नेता बताते हुए उनके योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया पर अरुण जेटली को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि सशक्त राष्ट्र के निर्माण में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके प्रखर और दूरदर्शी विचार हमेशा लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।

अरुण जेटली ने केंद्र सरकार में वित्त मंत्री समेत कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली थीं। भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करने में उनकी अहम भूमिका रही। उनके राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन में दिए गए योगदान को आज भी याद किया जाता है। अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर सीएम योगी के अलावा देश के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र सेवा में उनके योगदान को नमन किया।