Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

UP: CM योगी ने जनता दर्शन में सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों ने मुख्यमंत्री के सामने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। सीएम योगी ने लोगों की समस्याओं को ध्यान से सुना और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों का समाधान तय समय के अंदर और पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता से कार्रवाई करनी चाहिए और पीड़ितों को जल्द राहत दिलानी चाहिए। जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने और उनकी लगातार निगरानी करने के निर्देश भी दिए।