Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

मेरठ कॉलेज में हरे पेड़ों की कटाई पर हंगामा, छात्रों और पुलिस में भिड़ंत

मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्रों का प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया जब उन्होंने कॉलेज परिसर में हरे पेड़ों की कटाई के खिलाफ विरोध जताया। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव विवेक गर्ग ने 100 से अधिक हरे पेड़ कटवा दिए और लकड़ी माफियाओं को बेच दिए। इस कटाई के खिलाफ पहले ही शिकायत की जा चुकी थी, लेकिन प्राचार्य से मुलाकात के दौरान उन्हें कथित रूप से जवाब मिला, बताया जा रहा है कि "पेड़ तो कट गए हैं, अब जो करना है कर लो।" इस जवाब से नाराज छात्रों ने प्रदर्शन तेज कर दिया।

आपको बता दें सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज परिसर में इकट्ठा हुए और प्रशासन का पुतला लेकर विरोध करने लगे। जैसे ही उन्होंने प्रशासन की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली और पुतला फूंकने का प्रयास किया, मौके पर पहुंची पुलिस ने हस्तक्षेप किया। पुलिस ने छात्रों के हाथ से पुतला छीनने की कोशिश की, जिससे स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें छात्र पुलिस से बहस करते और धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं।

जिसके बाद छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर उनके खिलाफ कोई कार्रवाई हुई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। वहीं, कॉलेज प्रशासन और पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल, मेरठ कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बनी हुई है, और छात्र संगठन आगे की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।