Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

महाकुंभ में इलेक्ट्रिक बस सहित सात हजार बसें चलाएगा यूपी रोडवेज

अगले साल प्रयागराज में लगने जा रहे महाकुंभ की तैयारी जोरों से चल रही है। उत्तर प्रदेश राज्य रोडवेज परिवहन निगम यानी यूपीएसआरटीसी महाकुंभ में सात हजार बसें चलाएगा। इस पहल का उद्देश्य प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत देना है

परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक सात हजार बसों के बेड़े में 200 इलेक्ट्रिक बसें शामिल भी होंगी। जरूरत पड़ने पर और भी बसों को बेड़े में शामिल किया जाएगा।

यूपीएसआरटीसी तीन फेज में बसों को महाकुंभ में लगाएगा। पहला फेज 12 जनवरी से 23 जनवरी तक चलेगा, इसके बाद दूसरा फेज 24 जनवरी से सात फरवरी तक और अंतिम फेज आठ फरवरी से 27 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ के दौरान तकरीबन 40 करोड़ लोगों के प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद है।