Breaking News

दीघा घाट पर बनेगा बिहार का पहला LPG आधारित शवदाह गृह     |   कानपुर: आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और ड्राइवर की मौत     |   ईरान के देहदाश्त में स्ट्राइक, हमले में 4 लोगों की मौत     |   बहरीन: बापको ऑयल रिफाइनरी पर हमला, मिसाइल और ड्रोन से लगी भयंकर आग     |   मौत के मुंह से निकला US पायलट, गोलीबारी के बीच ईरान से सुरक्षित खोज लाई अमेरिकी सेना     |  

UP Lok Sabha Chunav Results 2024 Live: केंद्रीय मंत्री स्मृति और अनुप्रिया पटेल दोनों पीछे

देवरियाः शशांक त्रिपाठी को बढ़त

देवरिया लोकसभा सीट पर बीजेपी के शशांक मणि त्रिपाठी को 87002 वोट मिले हैं. जबकि इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस के प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह को 73843 वोट मिले. शशांक मणि त्रिपाठी 13159 वोट आगे चल रहे हैं.

महेश शर्मा को 1 लाख वोट की बढ़त

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट पर महेश शर्मा (बीजेपी) 138356 वोटों से आगे हो गए हैं. उनको अब तक 205165 वोट मिले हैं.

अलीगढ़ः भाजपा के सतीश गौतम आगे

अलीगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा के सतीश गौतम 12110 वोट से आगे चल रहे हैं.

उन्नावः साक्षी महाराज आगे

उन्नाव सीट से बीजेपी से साक्षी महाराज की बढ़त बनी हुई है, हालांकि कम वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं. बीजेपी यहां पर 5438 वोटों से आगे हैं.