Breaking News

चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |   यूपी में हुई भारी बारिश और बिजली गिरने से 8 की मौत, 10 घायल     |   UP से गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान को दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया     |   केरल चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं, राज्य का भविष्य बेहतर बनाने के लिए हैं: अमित शाह     |   ईरान का बड़ा बयान: पाकिस्तान का शुक्रिया, आत्मरक्षा के लिए पूरी ताकत तैयार     |  

'नवआरंभ उत्सव' नन्हे कदमों से शिक्षा की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

Uttar pradesh: रेत पर चलते ये नन्हे हाथ अब अपना भविष्य लिखने जा रहे हैं… उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ‘नवआरंभ उत्सव’ के तहत बालवाटिका नामांकन अभियान शुरू हुआ है, जिसका उद्देश्य तीन से छह वर्ष के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना है।

को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जहां अभिभावकों को बालवाटिका की जानकारी दी जा रही है। इसके लिए 1592.22 लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और प्रति विद्यालय करीब 3000 रुपये दिए गए हैं।

योगी सरकार की ये पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम है, जिसका लक्ष्य अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूलों में लर्निंग कॉर्नर, खेल सामग्री और अन्य सुविधाएं प्रदर्शित की जा रही हैं। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के समग्र विकास की जानकारी दी जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ती अभिभावकों को बच्चों की देखभाल, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा के बारे में जागरूक कर रही हैं।

बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जा रही हैं, जिससे अभिभावकों को स्कूल के माहौल की झलक मिल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और ‘नवआरंभ उत्सव’ इसी दिशा में अहम कड़ी है।