Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

यूपी विधानसभा अध्यक्ष ने सदन को साफ रखने का किया आग्रह, एक विधायक ने फर्श पर थूका था 'पान मसाला'

उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को सदस्यों से सदन को साफ रखने की अपील की। जब विधानसभा अध्यक्ष ने फर्श पर 'पान मसाले' के दाग देखे तो उन्हें साफ करवाया और विधायकों से सफाई रखने का आग्रह किया।

स्पीकर ने कहा कि ये दाग एक विधायक द्वारा कथित तौर पर फर्श पर थूकने की वजह से लगे थे। महाना ने घटना का एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें फर्श पर दाग दिखाई दे रहे थे, लेकिन उन्होंने किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिया।