Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Maha Kumbh: प्रयागराज में गाड़ियों के प्रवेश पर लगाम, यूपी-बिहार और यूपी-एमपी सीमा पर ट्रैफिक जाम

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मौनी अमावस्या पर भगदड़ मचने के बाद प्रशासन सख्त है। बाहर से शहर में आने वाली गाड़ियों पर लगाम लगाई जा रही है। इसकी वजह से मध्य प्रदेश में रीवा के चाकघाट में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है। ये जगह मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की सीमा पर है।

रीवा प्रशासन ने बताया कि प्रयागराज में भीड़ कम करने के लिए ये रोक लगाई गई है। रीवा में लोगों की सहूलियत के लिए अस्थाई रैन बसेरे बनाए गए हैं। उन्हें खाना, दवाएं और आराम करने की सुविधा दी जा रही है। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर भी ट्रैफिक जाम लग गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर तीन दिन से यातायात रुका हुआ है।

भीड़ कम करने के लिए भारी गाड़ियों के रास्ते बदले जा रहे हैं। गुरुवार सुबह से करीब छह हजार गाड़ियों को प्रयागराज की ओर जाने की इजाजत दी जा रही है। माना जा रहा है कि यातायात सामान्य होने तक ये प्रक्रिया जारी रहेगी।

तीन फरवरी को वसंत पंचमी के दिन संगम पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने के आसार हैं। लिहाजा प्रशासन हर लिहाज से सावधानियां बरत रहा है, ताकि दोबारा भगदड़ मचने की स्थिति ना आए। मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई थी।