Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

चिलचिलाती गर्मी में पसीने-पसीने नहीं होंगे ट्रैफिक पुलिसकर्मी, दिए जा रहे बैटरी से चलने वाले एसी हेलमेट

Gorakhpur: गर्मी बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में यातायात पुलिस कर्मियों को पसीने-पसीने होने से बचाने के लिए 100 एसी हेलमेट दिए गए हैं। ये पहल पुलिस बल की कार्यक्षमता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस खास हेलमेट में बैटरी से चलने वाले मिनी फैन लगे हैं, जो सिर को ठंडा रखते हैं और लंबे वक्त तक धूप में ड्यूटी करने वाले जवानों को थकावट और गर्मी से राहत देते हैं।

ये खास एसी हेलमेट इनडोर गर्म और ठंडे वातावरण में सिर को सुरक्षा के साथ आराम देता है। इससे ये बाहरी तापमान के मुकाबले 12 से 18 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा हो जाता है और भीषण गर्मी से राहत मिलती है।

एसपी ट्रैफिक संजय कुमार ने बताया, "एसी हेलमेट उपलब्ध कराए गए हैं गोरखपुर जनपथ को और ये बहुत बड़ी जरूरूत थी। यहां पर या कहीं पर भी मई, जून, जुलाई, अगस्त से गर्मी बहुत ज्यादा रहती है। ऐसे समय में सड़क पर खड़े रहकर ड्यूटी करना बहुत कठिन कार्य है और हेलमेट मिलने से सुविधा ये हुई कि जवान हेलमेट को यूज कर रहे हैं। उनका बॉडी, फेस ठंड़ा रहता है।"