Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

Prayagraj: तापमान में तेजी से हो रहे बदलाव ने बढ़ाई सेहत से जुड़ी चिंता, डॉक्टर बोले- सावधानी बरतें

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में तापमान में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शहर के डॉक्टरों के मुताबिक मौसम में लगातार हो रहा बदलाव लोगों की सेहत पर असर डाल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अचानक मौसम का गर्म या ठंडा होना शरीर को बीमारियों का घर बना देता है। उनके मुताबिक मौसम में अचानक बदलाव से शरीर की अनुकूलन क्षमता और रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है और लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ जाती है। 

डॉक्टरों का कहना है कि लू की वजह से शरीर का तापमान और रक्तचाप बढ़ सकता है। उनके मुताबिक इससे हीटस्ट्रोक, ब्रेन स्ट्रोक और दिल से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि पानी की कमी को पूरा करने, गर्मी के दिनों में बाहर निकलने से बचने और नियमित रूप से पौष्टिक भोजन करने जैसे सरल उपायों से तापमान में तेजी से हो रहे उतार-चढ़ाव के असर को रोकने में मदद मिल सकती है।