Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

UP: औरैया जिला प्रशासन की खास पहल, पराली के बदले मिलेगी खाद

उत्तर प्रदेश के औरैया जिला प्रशासन ने अनूठी पहल शुरू की है। जिले के अधिकारी किसानों को प्रोत्साहित कर रहे है कि वो अपने खेतों में पराली जलाने की बजाए, उसका इस्तेमाल खाद बनाने के लिए करें। 

जिला प्रशासन की इस पहल का मकसद किसानों को पराली जलाने से रोकना है। अधिकारियों का कहना है कि किसान पराली को जलाने की बजाए पशुओं के चारे के रूप में पशुपालन विभाग को दे सकते हैं और बदले में उनसे खाद ले सकते हैं।

किसानों ने जिला प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया है। पराली जलाना उत्तर भारत में लंबे समय से मुद्दा बना हुआ है। ज्यादातर लोग इसे सर्दी के मौसम में एयर क्वालिटी खराब होने की वजह मानते हैं। यही वजह है कि कुछ राज्य सरकारों ने पराली जलाने के खिलाफ कानून बनाया है।