Breaking News

पीएम मोदी ने कतर के शेख से बात की, दोहा हमले पर जताई चिंता     |   Gen-Z आंदोलन के पीछे बड़ा षडयंत्र- अपदस्थ पीएम केपी ओली     |   एशिया कपः भारत ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ गेंदबाजी का लिया फैसला     |   नेपाल: हिंसा में अब तक 30 लोगों की मौत, 1,033 घायल     |   कांकेर: मुठभेड़ में आठ लाख का इनामी नक्सली मासा मारा गया     |  

संस्कार भारती ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीजोत्सव का पर्व, महापौर कामिनी राठौर रही मुख्य अतिथि

Firozabad: भगवान शिव और देवी पार्वती मिलन के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली हरियाली तीज का आयोजन संस्कार भारती महानगर द्वारा श्रावण मास हरियाली तीजोत्सव का कार्यक्रम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर निगम की महापौर कामिनी राठौर रही। हरियाली तीजोत्सव में शहर की सैकड़ों महिलाओं ने हरे भरे परिधान पहन कर झूला झूलते हुए मल्हारों व नृत्य कर अन्य प्रतियोगिता में भी भाग लिया। हरियाली तीजोत्सव में प्रतिभाग करने आई महिलाओं ने हरियाली तीज के महत्वों को बताया और अन्य महिलाओं को जागरूक भी किया। 

कार्यक्रम की संयोजिका गुंजन बंसल ने बताया कि सावन के महीने हरियाली तीज का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है और बताया कि जब श्रावण मास में प्रकृति हरी-भरी होती है, और इसलिए इसे "हरियाली" तीजोत्सव कहा जाता है। 

कार्यक्रम की सहसंयोजिका सोनम सेठ ने बताया कि हरियाली तीज मनाने के पीछे एक पौराणिक कथा का रहस्य है जब देवी पार्वती और भगवान शिव का पुनर्मिलन की पौराणिक कथा के अनुसार देवी पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। 

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली साधना सिंह ने बताया कि हरियाली तीज को सुहाग और प्रेम का पर्व माना जाता है और हरियाली तीज को विवाहित महिलाओं के लिए विशेष महत्व है, जो अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन के लिए व्रत रखती हैं। 

तो वही व्याख्या गौड़ ने बताया कि प्रकृति का उत्सव हरियाली तीज सावन के महीने में मनाई जाती है, जब चारों ओर हरियाली छाई रहती है। यह त्योहार प्रकृति के उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। रितु पलिया ने बताया कि हरियाली तीज पर, महिलाएं हरे रंग के कपड़े पहनती हैं। मेहंदी लगाती हैं और मल्हारों के साथ झूला झूलती हैं। यह त्योहार प्रेम, समर्पण, और प्रकृति के प्रति श्रद्धा का प्रतीक है।

इस मौके पर अंजू अग्रवाल,कीर्ति बंसल, सोनम गुप्ता, रिंकी आर्य, ललितेश तिवारी, साधना सिंह, व्याख्या गौड़, हेमलता बंसल, सोनम गुप्ता, निशा अग्रवाल,शिप्रा सारस्वत, रिंकी अग्रवाल, सीमा जैन, व्याख्या गौड़ सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही।