Breaking News

अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |   यूपी: प्रयागराज में गंगा-यमुना उफान पर, रिहायशी इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी     |   ताहिर हुसैन की उम्रकैद के खिलाफ अपील सुनेगा दिल्ली हाईकोर्ट, 2 दिसंबर को होगी सुनवाई     |   दिशा सालियान की मौत मामले में CBI जांच के आदेश, बॉम्बे HC ने दी मंजूरी     |   राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |  

उत्तर प्रदेश के बहराइच में ऑपरेशन भेड़िया के लिए कवायद तेज

उत्तर प्रदेश के बहराइच में खूंखार भेड़ियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। भेड़िए पहले रात में मासूमों को अपना शिकार बनाते थे, लेकिन अब भेड़िए दिन में भी गांव में आने लगे है। गांव वाले के मुताबिक, लोग रात को पहरा देकर सुबह आराम कर रहे थे। लगभग छह बजे कुछ लोगों ने गांव में भेड़िया को आते देखा और शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर भेड़िया भाग निकला। वन विभाग भी भेड़ियों को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। विभाग ने अब ऑपरेशन भेड़िया के लिए कवायद तेज कर दी है। बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है।

बता दें कि आदमखोर भेड़िए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कवायद तेज कर दी है। बहराइच को वन्य जीव आपदा क्षेत्र घोषित किया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री संजय निषाद लगातार कैंप कर रहे है। वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण सक्सेना भी साथ में मौजूद है। उत्तराखंड के शार्प शूटर भी भेड़िया प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे। विशेषज्ञों की टीम भी भेड़िए को पकड़ने के लिए लगातार कैंप कर रही है। साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी लगातार रात को जाग कर पहरा दे रही है। विशेषज्ञों की टीम ने आतंक का पर्याय बने भेड़ियों के पकड़ में ना आने पर गोली मारने की तैयारी की है।