Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

Lucknow: सर्द मौसम में बेघरों का सहारा है जियामऊ का रैन बसेरा, बेहतरीन बुनियादी सुविधाओं से लैस

Lucknow: जैसे ही शाम ढलती है, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का ये रैन बसेरा गुलजार हो उठता है। सर्दियों में जियामऊ का रैन बसेरा उन लोगों का ठिकाना बन जाता है, जिन्होंने कमाई की आस में शहर का रुख किया था। ये रैन बसेरा खास है। यहां की सुविधाएं बेजोड़ हैं। यहां रहने वाले काफी राहत महसूस करते हैं।

देखभाल करने वाले बताते हैं कि ये रैन बसेरा साफ-सफाई और चिकित्सा सुविधा समेत कई बुनियादी सुविधाओं की वजह से लोकप्रिय है। साल के इस समय पूरे इलाके का तापमान गिर जाता है। खुले में सोना भारी चुनौती बन जाती है। ऐसे में लखनऊ का ये रैन बसेरा बेघरों को महफूज रखने में मददगार होता है।