Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

नोएडा: एसी में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग

उत्तर प्रदेश के नोएडा में आवासीय सोसाइटी की इमारत में 17वीं मंजिल पर एक फ्लैट में आग लग गई। 

सेक्टर 119 में 'एल्डेको आमंत्रण सोसायटी' में रात करीब आठ बजे लगी आग में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ''फ्लैट में लगे एयर कंडीशनर (एसी) में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और ये आग बालकनी तक फैल गई।'' 

अधिकारी ने बताया कि तुरंत दमकल को बुलाया गया और आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।