Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

UP: बिजनौर में तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में स्कूल बस पलटी, बच्चों सहित 10 लोग घायल

Uttar Pradesh: गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर जा रही एक बस, सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने के प्रयास में गुरुवार को पलट गई जिससे बच्चों सहित 10 लोग घायल हो गये। पांच बच्चों को जिला चिकित्सालय भेजा गया है। 

अफजलगढ़ थाना प्रभारी सुमित राठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की सुबह कालागढ़ मार्ग स्थित सनशाइन स्कूल, विजयनगर की बस मीरापुर और बनियोंवाला गांव से लगभग दो दर्जन बच्चों को लेकर आ रही थी। उन्होंने बताया कि तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने की कोशिश में बस सड़क के किनारे एक गड्ढे में पलट गई। 

राठी ने बताया कि आसपास मौजूद गांव वालों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। इस दौरान दुर्घटना में घायल एक शिक्षिका और नौ बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से पांच बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय लाया गया है। चिकित्सकों के अनुसार पांचों बच्चों का उपचार चल रहा है।