Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

मुरादाबाद के बाजारों में धनतेरस की रौनक, इस बार पीतल के सामान ज्यादा खरीद रहे हैं ग्राहक

Moradabad: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पीतल बाजार में धनतेरस से पहले काफी चहल-पहल है। धनतेरस पर धातु की वस्तुएं खरीदना शुभ माना जाता है, इसलिए लोग पीतल के सामान खरीदने के लिए बाजार पहुंच रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए नए और आकर्षक सामान बाजार में मिल रहे हैं।

जहां कई लोग अपने लिए नए बर्तन खरीद रहे हैं, वहीं कई लोग अपने करीबियों को गिफ्ट देने के लिए शॉपिंग कर रहे हैं। बाजार में अच्छी रौनक से दुकानदार भी खुश हैं। इस साल ग्राहक डिजाइनर पीतल के बर्तनों को ज्यादा खरीद रहे हैं। दीपावली का त्योहार पांच दिन का होता है। इसकी शुरुआत धनतेरस से होती है और भैया दूज पर इसका समापन होता है।