Breaking News

गुजरात में भूकंप के झटके, 3.4 मापी गई तीव्रता     |   उत्तराखंड: धामी सरकार ने 28 अप्रैल को बुलाया विशेष सत्र, नारी वंदन अधिनियम पर होगी चर्चा     |   विधानसभा चुनाव: पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में अब तक 1000 करोड़ की शराब और कैश जब्त     |   नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरूंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा     |   ईरान-अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों की बातचीत, सीजफायर और क्षेत्रीय हालात पर हुई चर्चा     |  

यूपी में बड़ा विकास... एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड औद्योगिक प्राधिकरण और रोजगार मिशन को मंजूरी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के रोड इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और बड़ा फैसला किया है। आज हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री ने 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी, जिसमें आगरा एक्सप्रेसवे से पूर्वांचल एक्प्रेसवे के लगभग 50 लोमीटर लंबे लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई। ये लिंक एक्सप्रेसवे 4776 करोड़ की लागत से बनेगा। इस परियोजना से पूरे प्रदेश में आवागमन सुगम हो सकेगा। 

साथ ही, बुंदेलखंड में औद्योगिक विकास की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अहम कदम उठाया है। कैबिनेट की बैठक में बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण को विकसित करने के लिए आवश्यक जमीन के लिए संशोधन को भी मंजूरी दी गई। साथ ही बुंदेलखंड में औद्योगिक प्रोत्साहन नीति के तहत कई कंपनियों के निवेश प्रस्तावों को भी हरी झंडी मिली। 

इसके अलावा अयोध्या में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड का हब स्थापित होने का रास्ता साफ हो गया। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के निर्माण के बाद और कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के दृष्टिगत यह पहल की गई है।

वहीं प्रदेश में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए पहली बार सरकार उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का गठन करने जा रही है। जिसके तहत, ऐसी उम्मीद है कि देश के अंदर एक लाख लोगों को रोजगार दि जाएगा, जबकि देश के बाहर 25 हजार लोगों को रोजगार के लिए भेज सकेंगे।