Breaking News

राहुल गांधी आज नासिक दौरे पर, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल     |   हमास के क्रिप्टो नेटवर्क पर FBI की कार्रवाई, 5.60 लाख डॉलर के फंड किए जब्त     |   अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, CEO समेत अन्य पदों पर हो सकता है फैसला     |   राहुल गांधी आज नासिक जाएंगे, ‘संगठन सृजन अभियान’ के समापन समारोह में होंगे शामिल     |   पूर्व मंत्री के. पोनमुडी की कथित विवादित टिप्पणी मामले में चेन्नई कोर्ट में आज सुनवाई     |  

लखनऊ: सीतापुर रोड पर गोदरेज गोदाम पर लगी भीषण आग

लखनऊ के सीतापुर रोड पर छठा मील के पास गोदरेज के गोदाम में सुबह करीब 4:30 के आसपास आग लग गई। गोदाम के ऊपर से काला धुंआ देखने के बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर सात गाड़ियां मौजूद हैं। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक गाड़ी को भी बुलाया गया है। सुबह साढ़े सात बजे तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। 

गोदरेज के गोदाम के बगल में मारुति सुजुकी सर्विस सेंटर भी बना हुआ है जिसको खाली कराया जा रहा है। आंख की लपटे वहां तक पहुंचाने का खतरा बना हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड के अलावा पुलिस भी पहुंच चुकी है। अब तक किसी जनहानि होने की खबर नहीं मिली है।