Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Uttar Pradesh: कन्नौज पुलिस हुई पेपरलेस, ई-ऑफिस सिस्टम अपनाया

उत्तर प्रदेश में कन्नौज पुलिस ने पूरी तरह से ई-कार्यालय व्यवस्था अपना ली है। उन्नाव प्रदेश में पहला ऐसा जिला बन गया है जहां की पुलिस ने ई-कार्यालय व्यवस्था अपनाई है और इसके सभी थानों से मोटी-मोटी फाइलें हटा दी गई हैं। कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की दिशा में ये एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा, "ये उपलब्धि प्राप्त करने वाला जनपद कन्नौज पूरे प्रदेश में प्रथम जनपद बन गया है। ये ऑफिस एनआईसी द्वारा डेवेलप्ड एक डिजिटल वर्कप्लेस सॉल्यूशन है। इसमें फाइल्स का क्रिएशन, मूमेंट, वर्किंग 100 पर्सेंट डिजिटाइज्ड होती है। इससे हमारे कार्यों में ट्रांसपेरेंसी, अकाउंटेबिलिटी बढ़ती है। हमारे कार्य की गति में भी तेजी आती है। साथ ही हसमें समय, पेपर और धन की भी बचत होती है। पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है, इसमें कम पेपर का प्रयोग करते हैं।"