Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

ईरानी दुल्हन और यूट्यूबर पति ने मुरादाबाद में खोला असली ईरानी कैफे

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के एक खास कैफे में आपको भारत और ईरान की संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिलेगी। ईरान की फायजा ने अपने यूट्यूबर पति दिवाकर के साथ मिलकर ओरिजनल पर्शियन कैफे खोला है। उन्होंने इसे श्री राम पर्शियन कैफे एंड बेकरी नाम दिया है। उनका मकसद ईरान की थोड़ी महक भारत लाना है।

पिछले साल दिवाकर से शादी करने के बाद फायजा काफी सुर्खियों में रहीं। अब खास कैफे खोलने के बाद उनका नाम फिर से चर्चा में है। फायजा का कहना है कि उन्होंने कैफे में पेश किए जाने वाला मेनू तय करते वक्त हर चीज पर बारीकी से सोच-विचार किया।

फायजा के पति दिवाकर का कहना है कि लोग उनके कैफे में आकर ईरान की मशहूर चाय और दूसरे खास व्यंजनों का स्वाद चख सकते हैं। फायजा और उनके पति मुरादाबाद के बाद अब उत्तर प्रदेश के दूसरे शहरों में भी इसी तरह के आउटलेट खोलने का प्लान बना रहे हैं।