Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

इंदिरा गांधी नहीं थीं 'आयरन लेडी'... पाकिस्तान से था प्रेम, साध्वी प्राची का तीखा हमला

बरेली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और नेहरू-गांधी परिवार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इंदिरा गांधी को 'आयरन लेडी' कहे जाने पर आपत्ति जताते हुए कहा।

इंदिरा गांधी को आयरन लेडी कहने वालों, कान खोलकर सुन लो। उन्हें केवल पाकिस्तान से प्रेम था। 93,000 पाकिस्तानी सैनिकों को छोड़ दिया, लेकिन हमारे 53,000 भारतीय सैनिकों को वापस नहीं ला पाईं। यही थी तुम्हारी आयरन लेडी। साध्वी प्राची ने बटला हाउस कांड का ज़िक्र करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा।

बटला कांड पर सोनिया गांधी पूरी रात रोती रहीं। आतंकवादियों के लिए आंसू बहाने वाला यह खानदान हमेशा हिंदुओं के खिलाफ रहा है। नसबंदी के समय हिंदुओं को जबरन पकड़कर बांझ बनाया गया, लेकिन एक भी मुस्लिम को नहीं छुआ गया।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नेहरू खानदान की नीतियां हमेशा तुष्टिकरण पर आधारित रहीं और उन्होंने देशहित के बजाय वोटबैंक की राजनीति की। साध्वी प्राची के ये बयान राजनीतिक प्रतिक्रिया की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।